वाह रे जमाना : सत्तू बेचने वाले की चाकू मार हत्या

0
3576

बक्सर खबर। हत्याएं करने वाले परदेश से नहीं आते। न ही उन्हें पुलिस और प्रशासन ऐसा करने के लिए कहते हैं। कातिल हमारे और आपके बीच का ही होता है। जिसे हम और आप सच जानकर भी पनाह देते हैं। उसके जुर्म पर पर्दा डालते हैं। आज मंगलवार की शाम सिमरी थाना के काजिपुर गांव निवासी निसार अंसारी (50) पुत्र कुरबान अंसारी की हत्या कर दी गई। सूचना के अनुसार वह सत्तू बेचता था। आज शाम के समय वह दुरासन गांव गया था। वहां से अपने गांव काजिपुर लौट रहा था। रास्ते में सुनसान जगह देख किसी ने उसके उपर चाकू से हमला बोल दिया।

पेट में चाकू लगने से उसकी मौत मौके पर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन वहां पहुंचे तो वह दम तोड़ चुका था। घर वालों का कहना था। हमारी किसी से अदावत नहीं। यह तो गरीब आदमी था। घूम-घूम का सामान बेचता था। पता नहीं इसकी किससे क्या दुश्मनी थी। क्या उसके साथ लूट-पाट हुई है। यह पूछने पर पुलिस ने कहा अभी कुछ पता नहीं चल रहा है। सच क्या है, यह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here