वर्कशाप खुले, कैलाश बजाज में हो रही स्क्रीनिंग

1
805

-गाड़ी सैनिटाइज करने का है इंतजाम
बक्सर खबर। मौजूदा वक्त में काम करना किसी चुनौती की तरह है। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार आज शहर में कुछ वर्कशाप खुले। कुछ जगह तो विशेष इंतजाम भी किया गया है। बजाज बाइक के वर्कशाप पर तो कड़े इंतजाम हैं। यहां आने वाले ग्राहक की स्क्रीनिंग होती है। साथ ही गाड़ी को भी सैंनिटाइज किया जा रहा है। कैलाश बजाज के संचालक सुजीत सिंह ने बताया कि हमारे यहां मुख्य गेट पर कर्मी तैनात हैं।

जो लोगों को जरुरी निर्देश से अवगत कराते हैं। साथ ही उनके हाथ सैनिटाइज कराए जाते हैं। बगैर मास्क के प्रवेश निषेध है। इस लिए बाहर से आने वाले लोग इसका जरुर ध्यान रखें। हमने अपने यहां सभी कर्मियों को ग्लब्स, मास्क व हाथ धोने का पूरा इंतजाम किया है। सामाजिक दूरी का तो विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चाहे ग्राहक हों अथवा काम करने वाले कर्मचारी। सभी को इसका ध्यान रखना होगा। इसकी सूचना भी जगह-जगह लगायी गई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here