संघ शिक्षा वर्ग के लिए महिला जत्था मुजफ्फरपुर रवाना

0
133

बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महिला विंग द्वारा पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन मुजफ्फरपुर में आयोजित किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए आज रविवार को डुमरांव से आठ सेविकाओं का दल वहां के लिए रवाना हुआ। डुमरांव के वरिष्ठ संवाददाता राजीव भगत ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति के द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग प्रतिवर्ष आयोजित होता है। पिछले वर्ष डुमरांव से पांच महिला स्वयं सेवकों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस वर्ष इनकी संख्या में इजाफा हुआ है।

डुमरांव नगर की कार्यवाह वंदना कुमारी भगत ने बताया कि नगर के लक्ष्मी बाई केलकर शाखा हरिजी के हाता की ओमज्योति भगत, वंदना कुमारी, वंदना कुमारी भगत, अंकिता कुमारी और निवेदिता शाखा महाकाल मंदिर डुमरांव से मिनाक्षी कुमारी वह सोनाक्षी कुमारी शामिल हैं। डुमरांव स्टेशन पर राष्ट्र सेविका समिति, बक्सर जिला की सह कार्यवाह शिरातो देवी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समता कुमार सुनिल, सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा, बिहारी जायसवाल, कंचन वर्मा, सुधीर जायसवाल, कन्हैया प्रसाद, रघुवर सिंह यादव आदि ने सेविकाओं को विदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here