महिला से 52 हजार की लूट, गोली मार किया घायल

0
903

बक्सर खबर : बैंक से रुपये निकाल घर जा रही महिला को अपराधियों ने लूट लिया। घटना गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे कोरानसराय थाना के नावाडिह पुल के पास घटी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने साइकिल से अपने गांव लौट रहे दंपति देवंती देवी पति रामाशंकर सिंह को अपना निशाना बनाया। लूट के दौरान महिला ने रुपये का झोला नहीं दिया तो अपराधियों ने डराने के लिए गोली चला दी। जो उसकी आंख के पास लगी।

घायल दंपति ने मजबूरन रुपये उन्हें दे दिए। सूचना के अनुसार देवंती देवी ने कोरानसराय बैंक से कुल 52 हजार रुपये निकाले थे। साइकिल पर बैठ वह अपने गांव खेवली, थाना मुरार जा रही थी। वहीं से उनके पीछे लगे अपराधियों ने मौका देख लूट लिया। घायल महिला के आंख के नीचे से गोली जख्म बनाते निकल गई है। जिससे उसकी जान बच गई है। पुलिस लूटेरों की तहकीकात में लगी हुई है।  घायल का उपचार कराने के बाद पीडित परिवार ने इसकी सूचना कोरानसराय पुलिस को दी। फिलहाल महिला डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here