महिला से छेड़खानी के आरोप में नेता जी को जेल

0
1801

बक्सर खबर। डुमरांव की पुलिस ने नेता जी को जेल भेज दिया। सुहेलदेव समाज पार्टी के नेता संतोष चौबे पर यह आरोप लगा है। वे गुरुवार की रात शराब के नशे में एक महिला के घर में जा घूंसे थे। लेकिन चौबे ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया। उनके अनुसार एक जमीन का मामला है। जो विवादित है, उसी को देखने में गया था। इन लोगों ने मेरे मेरे उपर गलत आरोप लगाया है। मुझे फंसाया गया है, प्रशासन को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। वहीं पुलिस ने कहा मेडीकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हो चुकी है। इतना ही नहीं महिला ने भी दुष्कर्म के असफल प्रयास जैसा गंभीर आरोप लगाया है। ऐसे में नहीं छोड़ा जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here