जहरीला भोजन करने से एक ही परिवार के सात बीमार

0
662

बक्सर खबर। विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के सात लोग शुक्रवार को बीमार हो गए। यह सभी लोग इटाढ़ी थाना के चमिली गांव के निवासी हैं। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के अनुसार तुरा देवी (45) पत्नी जयराम सिंह, पियुष कुमार (5) पुत्र संतोष यादव, पूनम देवी (20) पत्नी पप्पू यादव, पप्पू यादव पुत्र जयराम सिंह, स्वयं जयराम सिंह, उनका पुत्र सोनू कुमार यादव उनकी बेटी नयनतारा। चिकित्सकों को उन्होंने बताया पूरे परिवार से दही के साथ रोटी खाई है। इसको लेकर डाक्टर हैरान थे। दही और रोटी से ऐसा नहीं होना चाहिए। बहरहाल सभी को उपचार हुआ और वे स्वस्थ्य हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here