महिलाओं और गरीब लोगों के लिए काम कर रही है हमारी सरकार : मिथिलेश तिवारी

0
331

बक्सर खबर। भाजपा के गोपालगंज विधायक मिथिलेश तिवारी मंगलवार को बक्सर पहुंचे थे। विधानसभा की अनुश्रवण समिति के साथ उनका यहां आगमन हुआ था। इस क्रम में उन्होंने मीडिया के बातचीत की। केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूरे हो चुके हैं। जिसका उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा हमारी सरकार का एक नारा है। सबका साथ सबका विकास। उसी के अनुरुप हमारी सरकार ने काम किया है।

पहले भी केन्द्र में सरकारें चलती थी। लेकिन सवा करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन हमने दिया। आज कन्या से लेकर बुजुर्ग तक के लिए विशेष योजनाएं चल रही हैं। दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण बिजली आपूर्ति योजना का प्रभाव है। आज हर गांव में बिजली है।

add

किसानों के लिए फसल बीमा योजना और जल्द ही बीमार लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू होने जा रही है। भाजपा की सरकार ने देश के हर आमआदमी के लिए काम किया है। हमारा यही प्रयास आगे भी जारी रहेगा। मौके पर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, किसान मोर्चा नेता परशुराम चतुर्वेदी, विन्ध्याचल पाठक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील राय आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here