महिला से की छेड़खानी, पुलिस ने भेजा जेल

0
642

बक्सर खबर: एक ओर देश में नारी सम्मान की मुहिम चल रही है, दूसरी ओर कुछ लोग अपनी करतूतों से इस मुहिम को पलीता लगा रहे हैं। सिमरी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया। यहां आश पडरी गांव में एक युवक ने एक अधेड़ महिला से छेड़ाखानी कर दी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

सिमरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश तिवारी ने अपने ही गांव की एक महिला से छेड़खानी कर दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने अखिलेश को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। यहां यह जान लेना जरूरी है कि अखिलेश दो वर्ष पूर्व भी छेड़खानी के मामले में जेल जा चुका था। जेल से बाहर आने के बाद भी उसमें सुधार नहीं आया था।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here