कृषि यांत्रिक मेले के साथ बिहार दिवस का आगाज

0
271

बक्सर खबर: पूरे बिहार में 22 मार्च को मनाए जाने वाले विहार दिवस का आगाज किला मैदान में कृषि यांत्रिकीकरण मेले के साथ दिन के 11 बजे हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार के विकास की चर्चा करते हुए कहा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से बिहार बदल रहा है। यह बदलाव हर क्षेत्र और हर तबके में दिख रहा है।

उन्होंने कृषि क्षेत्र में आए तकनीकी बदलाव की चर्चा की। कहा कि वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल कर किसान अपने आर्थिक हालात को बदलने में कामयाब हुए हैं। कार्यक्रम में कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया था। इस मौके पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार ने रक्तदान कर दिया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। किला मैदान में विकास मेले का भी आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। किला मैदान केकार्यक्रम के बाद तमाम पदाधिकारी जिलाधिकारी के नेतृत्व में रामरेखाघाट रोड स्थित एमपी हाईस्कूल पहुंचे। यहां स्कूल की दीवार पर अधिकारियों ने वाल पेंटिंग बनाई। जिलाधिकारी ने कमल का फूल बनाया तो एसपी ने तिरंगे के साथ देशप्रेम का संदेश दिया। जबकि एसडीओ ने अपनी पेंटिंग से स्वच्छता का संदेश दिया।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here