शराब तस्कर ने बना रखा था बोलेरो में ताहखाना

0
1387

बक्सर खबर : पुलिस के सामने रविवार को अजीबोगरीब मामला आया। यूपी नंबर की बोलेरो ने सब्जी की दुकान पर बैठ बालक को टक्कर मार दी। भागने के क्रम में गाड़ी संतुलन खो दुर्घटना का शिकार हो गई। वहां लोग पहुंचे तो देखा अंदर शराब की बोतले भरी हैं। यह वाकया मुरार थाना के बगेन पथ पर हुआ। चालक धर्मराज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बोलेरो के धक्के से घायल मनीष कुमार तुरहा (5) की हालत गंभीर है। उसे बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया है। दुर्घटना दोपहर डेढ़ बजे के लगभग हुई। पुलिस के अनुसार गाड़ी के पिछले हिस्से में चादर के नीचे ताहखाना बना था। जिसमें 180 एमएल की दो हजार बोतले बरामद की गई।

आठ दिन बाद ही होनी थी शादी
बक्सर : बोलेरो के चालक धर्मराज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लेकर आ रहा था। पूछताछ में पता चला वह मुरार थाना के वैदा गांव का निवासी है। इसी माह की 19 तारीख को उसका तिलक आने वाला था। 24 को शादी होनी थी। लेकिन शराब के धंधे में वह हवालात पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ उसने एक किशोर को भी गंभीर रुप से घायल कर दिया।

हेरिटेज विज्ञापन

कैसे हुई दुर्घटना
बक्सर : बगेन मार्ग पर पुलिस बाइक की जांच कर रही थी। पुलिस की नाकाबंदी देख चालक घबरा गया। उसे लगा पुलिस को भनक लग गई है। गाड़ी में शराब भरी है। इसी बीच उसने सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले के बच्चे को टक्कर मार दी। यह हुआ तो वह भागने लगा। जिसके कारण उसकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई।

छीपाकर रखी गई शराब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here