बक्सर खबर। पुलिस प्रशासन की ओर से गत शुक्रवार को अवैध हथियार और शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी मात्रा में शराब जब्त हुई है। साथ ही छह लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें अवैध हथियार के साथ एक हिस्ट्रीशीटर भी गिरफ्तार हुआ है। वह कई मामलों में वांछित था। यह जानकारी आज शनिवार को एसपी राकेश कुमार और डीएसपी शैशव यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
टाउन थाना के बुधनपुरवा से काली मंदिर के पास से एक पिकअप जब्त की गई। यहां से 180 एमएम वाली अंगे्रजी शराब की 2496 बोतल जब्त की गई।
Pnb accountant bca buxar