दौड़ेगा जिला, सुबह-सुबह पहुंचिए किला

0
359

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब हम आप और सभी लोग एकजुट हो आगे बढ़े। दूसरों को भी जागरुक करें। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बुधवार अर्थात 17 अप्रैल को मैराथन का आयोजन किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि सुबह 7:30 बजे आप सभी युवा,

शहरवासी अधिक से अधिक संख्या में किला मैदान पहुंचे। यहां से मैराथन दौड़ शहर के लिए रवाना होगी। उनके अनुसार 18 अप्रैल को मोटरसाइकिल जुलूस का आयोजन होगा। यह सारे कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह के निर्देश में हो रहे हैं। इस लिए सभी लोग पूरे जोश के साथ शामिल हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here