कोरोना को भगाने के लिए संयम बहुत जरुरी : जीयर स्वामी जी

1
1819

बक्सर खबर। देश में कोविड का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। फिलहाल इस समस्या का समाधान भी स्पष्ट नहीं है। क्योंकि कोई दवा अथवा टीका नहीं बना। ऐसी स्थिति में लोग क्या करें, सारा काम तो घर बैठकर किया नहीं जा सकता। यह विषय सबके जेहन में कौंध रहा है। इस विषय को जब बक्सर खबर की टीम ने भारत के महान संन्यासी संत जीयर स्वामी जी के सामने रखा तो उन्होंने कहा, यह एक तरह का संक्रमण है। जिस तरह बुखार, खांसी और संक्रमण की अन्य बीमारियां दूर नहीं हुई।

हालांकि उनका उपचार संभव है। उसी तरह फिलहाल यह संक्रमण भी जाने वाला नहीं प्रतीत हो रहा। लोगों को इससे निपटने के लिए संयम रखना होगा। सबसे महत्वपूर्ण है स्वच्छता। जिसके बारे में आदि काल से सभी धर्म व संप्रदाय बताते चले आ रहे हैं। उसका सभी को ध्यान रखना होगा। अपनी आदतें बदलनी होंगी। वर्तमान दौर में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि सिर्फ कोविड ही नहीं दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। सूचना तंत्र का दौर है। जो भी चिकित्सकीय परामर्श मिले। उसका अनुपालन करना होगा। जब समस्या अदृश्य हो तो वहां विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। विषम परिस्थिति में धैर्य व संयम बहुत जरुरी है। अगर समस्या आई है, तो उसका समाधान भी होगा। संयम बनाए रखें। क्योंकि आत्मबल ही मानव की सबसे बड़ी शक्ति है।

1 COMMENT

  1. कोई शोधकर्ता हैं ये की हमलोग किसी के भी बातों को मान ले. आप कुछ जादू दिखाइये काहें बैठे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here