‌‌‌क्या फिर बढ़ेगा गंगा का पानी !

0
556

बक्सर खबर। बारिश सिर्फ बिहार में ही ज्यादा नहीं हुई है। अन्य प्रदेशों में भी उसका असर है। ऐसे में एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रयागराज व वाराणसी में आज गुरुवार को पानी का स्तर उपर की तरफ बढ़ता देखा गया है। सुबह की रिपोर्ट के अनुसार बढ़ाव प्रति घंटे एक सेंटीमीटर था। लेकिन दोपहर बाद उसमें कुछ कमी आई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान की बारिश का पानी यमुना के रास्ते फिर गंगा में दबाव बढ़ा रहा है। इस वजह से एक बार फिर गंगा में वृदि्ध देखी जा सकती है। लेकिन, फिलहाल पहले जैसे हालात नहीं हैं।

इधर केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता कन्हैया कुमार ने बताया कि आज पूरे दिन पानी स्थिर रहा। वर्तमान स्तर 59.66 है। अर्थात पानी अभी भी चेतावनी सीमा के उपर बह रहा है। पिछले तीन दिनों में इसमें लगातार कमी देखी जा रही थी। आज इसका स्थिर होना बढ़ने की संभावना को बल देता है। पहले से सहायक नदियां कर्मनाशा, धर्मावती, कंचन उफान पर हैं। ऐसे में सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। जानकार बताते हैं कि पानी भले ही बढ़े। फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। लेकिन, सजगता जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here