‌‌‌सनसनी : बीच सड़क पर तेज हथियार से उतार दिया पत्नी का गला

1
8495

-हत्यारोपी गिरफ्तार, ब्रह्मपुर मंदिर रोड में हुई वारदात
बक्सर खबर। दिल दहला देने वाला वाकया आज शुक्रवार की सुबह ब्रह्मपुर में हुआ। पति ने ही पत्नी का सर धड़ से अगल गर दिया। घटना सुबह 9:10 के लगभग कुमार मॉल के समीप हुई। देखने वाले दंग रह गए। हत्यारे ने गमछे से अपना चेहरा छूपा रखा था। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो वह भाग निकला। बहुत देर तक तो महिला और उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। लेकिन, धीरे-धीरे लोग मौके पर जमा होते गए। किसी ने बताया यह चांदनी देवी(उम्र लगभग 35 वर्ष) है। यहीं कुमार मॉल में ही काम करती थी।

उधर सूचना मिली ऐसा करने वाला उसका पति ही है। जिसका नाम अतुल यादव पुत्र बेचु यादव है। उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। भीड़ उसे देखने के लिए थाने की तरफ लपकी। कुछ लोगों ने बताया यह पश्चिमी टोला ब्रह्मपुर का ही रहने वाला है। पत्नी से विवाद होने के कारण वह अलग रहती थी। शायद पारिवारिक अदावत में उसने ऐसा किया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक घटना स्थल और थाने पर भीड़ जमा है। पुलिस महिला की लाश को वहां से हटाने की जुगत में लगी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here