पत्नी ने रखा था तीज व्रत, हो गया प्राणांत

0
710

बक्सर खबर। महालक्ष्मी ने अपने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखा था। पूजा-पाठ करने के बाद दिनभर की थकी लक्ष्मी सो गई। सुबह होने के साथ सारा परिवार जगा लेकिन उसने आंखे नहीं खोली। घर वालों को उसकी चिंता हुई। कुछ सदस्य जगाने पहुंचे तो पाया कि वह हमेशा के लिए सो चुकी है। यह खबर परिजनों ने मायके वालों की दो। साथ ही पुलिस को भी लोगों ने सूचना दी। सिमरी थाना के दूधिपट्टी से उसकी मां कंचन देवी व अन्य परिजन कृष्णाब्रह्म थाने पहुंचे और इसे दहेज हत्या करार दिया। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मां के अनुसार उनकी बेटी को मारा गया है। उसकी शादी बड़का दिया निवासी दीपक सोनी के साथ हुई थी। लड़की के पिता भरत वर्मा नहीं हैं। इस लिए मां ने ही उसकी देखभाल की। लेकिन, उसके भाग्य में सुख नहीं लिखा था। कंचन देवी के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम हो चुका है। उसकी रिपोर्ट भी एक दो दिन में मिल जाएगी। मामले की छानबीन चल रही है। सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here