पत्नी के साथ जानवर सा व्यवहार करने वाले दुबे को पुलिस ने भेजा जेल

0
2029

बक्सर खबर। पत्नी के साथ जानवरों से बदतर व्यवहार करने वाले पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला सिमरी थाना के दुबौली गांव का है। अनिता देवी को उसे पति कन्हैया दुबे ने बुरी तरह मारा। रविवार को उसने सारी हदे पार कर दी। पहले पीटा और फिर भरी दोपहरी में छत पर ले जाकर धूप में जानवरों की तरह बांध कर छोड़ दिया। पूरे दिन महिला जलती रही। देर शाम किसी तरह उसका बंधन खुला तो वहां से भाग निकली।

add

सोमवार को सीधे एसपी कार्यालय पहुंची। कप्तान राकेश कुमार को उसने अपनी पूरी व्यथा बताई। पुलिस ने तुरंत उसे मेडीकल जांच के लिए भेजा। इधर कप्तान का फोन सीधे सिमरी थाने में बजा। पुलिस ने तुरंत दुबौली में छापा मारा और कन्हैया दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में महिला अत्याचार की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कन्हैया तीन बच्चों का पिता है। बावजूद इसके पत्नी पर अत्याचार करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here