‌‌‌पत्नी पर तेजाब डालने वाला पति पहुंचा जेल

0
1251

बक्सर खबर। पत्नी को तेजाब डाल मारने का प्रयास करने वाला पति आज सोमवार को जेल पहुंच गया। डुमरांव थाने की पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी। यह घटना पिछले सप्ताह की है। डुमरांव थाना के रजडीहां गांव की रहने वाले सीमा देवी का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की मां ने बताया था उसकी शादी ईटाढ़ी थाना के हरपुर गांव निवासी हरेन्द्र यादव के साथ हुई थी।

पुरी खबर जानने के लिए यहां क्लिंक करें : शादीशुदा युवती पर फेंका तेजाब

शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। घटना के दिन उसने पहले पत्नी को तेजाब डालकर लहलूहान कर दिया। फिर मिट्टी का तेल डाल जलाने का प्रयास भी किया था। जख्मी हालत में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। उसके बाद से ही हरेन्द्र यादव की तलाश जारी थी। आज सोमवार को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here