कौन था वो… जिसने लगा दी गंगा में छलांग

0
2610

बक्सर खबर। आज रविवार को अपराह्न साढ़े पांच बजे के लगभग शहर के बंगला घाट (जायसवाल धर्मशाला वाली गली में) पर एक युवक गंगा में कूद जान दे दी। वहां के स्थानीय लोगों ने बताया युवक रामरेखा घाट की तरफ से यहां आया। सीढ़ी पर चप्पल छोड़ा और गंगा में छलांग लगा दी। एक दो बार पानी में उपर नीचे आया गया। कुछ देर बाद शांत हो गया।

तब वहां मौजूद लोगों को शक हुआ। अरे यार उसने तो आत्महत्या कर ली। क्योंकि वह कपड़े पहने हुए कूदा था। कुछ लोगों ने एसडीओ को फोन से सूचना दी। वहां नगर थाने की टीम व एक गोताखोर पहुंचा। लेकिन आस-पास पता नहीं चला। यह सूचना मिलने पर वहां बोट और जाल भेजा गया। उसकी तलाश देर शाम तक होती रही। लेकिन शव नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान भी अधूरी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here