पेन पिस्टल के साथ पकड़ा गया अपराधी है कौन … !

0
4174

बक्सर खबर। पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा है। उसके पास से पेन पिस्टल बरामद हुई है। अर्थात जेब में रखी जाने वाली पिस्तौल। जिसे देखकर किसी को समझ में नहीं आए की उसे गोली चलाई जा सकती है। उसका आकार पेन की तरह है। सूचना के अनुसार इसे जिले की डीआइयू टीम ने दबोचा है। पुलिस इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं बता रही। क्योंकि उससे पूछताछ हो रही है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि उसका नाम शुभम है। वह सिमरी थाने का रहने वाला है। सूचना पुख्ता है। इस लिए यह भी तय है कि पुलिस इस गिरफ्तारी के बारे में खुलासा जरुर करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here