जहां से भागा था उसी जेल में फिर पहुंचा कांट का सोनू सिंह

0
1031

बक्सर खबर। तीस दिसम्बर 2016 की रात जिस केन्द्रीय जेल से कांट का सोनू सिंह फरार हुआ था। आज की रात वह उसी जेल में गुजार रहा है। आज अर्थात 25 जून की रात, को उसे शायद नींद नहीं आए। क्योंकि उसने योजना बनाकर जेल से भागने का दुस्साहस किया। ब्रह्मपुर थाना के चार मामलों में वांछित इस अराधी पर पांचवां मामला 31 दिसम्बर 2016 को नगर थाने में दर्ज हुआ। पहले के चार मामलों में उसे जेल हुई थी।

अब पांचवें मुकदमें में वह फिर एकबार केन्द्रीय जेल पहुंचा है। आज सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी राकेश कुमार ने बताया इसकी गिरफ्तारी जिला पुलिस के लिए चुनौती थी। तब पांच लोग भागे थे। उसमें से एक कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार हो गया था। जो भागने के क्रम में घायल हो गया था। इससे अन्य फरार अभियुक्तों के बारे में भी पुलिस ने पूछताछ की है।  एसपी ने बताया दयाशंकर सिंह उर्फ सोनू सिंह, पिता बलिराम सिंह निवासी ग्राम कांट, थाना ब्रह्मपुर के खिलाफ 15/10, 25/14, 66/14, 226/14, मुकदमें दर्ज हैं। जो सभी ब्रह्मपुर थाने में दर्ज हैं। इसे रविवार को राजपुर थाना के देवलपुल के पास उत्तर प्रदेश से बिहार आने के दौरान गिरफ्तार किया गया। पीसी के दौरान सदर डीएसपी सतीश कुमार, नगर कोतवाल दयानंद सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here