क्या था बोरे में : लोगों को देख छोड़ भागा कुरैशी

0
1194

बक्सर खबर। डुमरांव में रविवार की दोपहर एक हादसा हो गया। कुछ बच्चे शहीद मल रोड में खेल रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक उधर से गुजर रहे थे। बाइक एक किशोर से जा टकराई। बच्चे को चोट लगी तो लोगों ने बाइक को घेर लिया। ऐसा होते देख उसपर बैठा एक युवक कूद कर भाग निकला। दूसरा युवक अफरोज खां पकड़ा गया। उनके पास एक बोरा भी था। लोगों को शक हुआ बोरे में शराब हो सकती है। तुरंत डुमरांव थाने को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और पकड़े गए अफरोज खां को हिरासत में ले लिया। सबकी निगाह बोरे पर टिकी थी।

उसे खोला गया तो सब हैरान रह गए। अंदर शराब नहीं मांस भरा हुआ था। मांस किसका है। पूछने पर अफरोज ने कहा मुझे नहीं पता। मैं तो डुमरांव जा रहा था। उस युवक ने हाथ दिया तो उसे बैठा लिया। अलबत्ता उसने दूसरे युवक का नाम नसीम कुरैशी बताया। पुलिस ने मांस को जब्त कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजने की बात कही। इस सिलसिले में राजेन्द्र मिश्रा के बयान पर नया भोजपुर के रहने वाले इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here