ऐसा क्या, एक वर्ष के लिए निलाम होगा धनसोई बाजार

0
504

बक्सर खबर। धनसोई बाजार की नीलामी होने वाली है। यहां लगने वाले हाट को प्रशासन प्रतिवर्ष राजस्व के लिए बंदोबस्त करता है। फिलहाल इसे 1 अप्रैल 19 से 31 मार्च 2020 तक के लिए नीलाम अर्थात बंदोबस्त किया जाना है। भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर ने इसकी निविदा प्रकाशित की है। जिसमें कहा गया है। इच्छुक लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नीलामी प्रकिया 15 मार्च को होगी। इसके लिए निविदा दाता को सुरक्षित जमा करनी होगी।

वैसे तो इसका वार्षिक शुल्क 39 हजार है। जिसके एवज में 9750 रुपये जमा कर लोग बोली में हिस्सा ले सकते हैं। अगर तय तिथि को नीलामी प्रकिया पूरी नहीं हुई तो 19 या 26 या 29 इन तीन तिथियों को बोली लगाई जाएगी। हालाकि हमारी खबर को पाठक विज्ञापन नहीं समझे। इसके लिए अनुमंडल कार्यालय से संपर्क करें। क्योंकि आवेदन करने वाले के लिए कई तरह की शर्ते रखी गयी हैं। जिसकी जानकारी आवेदन शर्त देखने के बाद ही पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here