क्या जिले में चल रहा है अघोषित कसाई खाना, दिल्ली की टीम ने मारा छापा

0
1067

बक्सर खबर। जिला मुख्यालय स्थित गंगा सेतु गोलम्बर के समीप एक हाते में छुपाकर रखी गई 160 गायों सहित बछड़ों को सोमवार के दिन जब्त किया गया। इसकी खबर मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दिल्ली और मुंबई से आयी टीम ने स्थानीय प्रशासन की मदद से उक्त ठिकाने पर धावा बोला। खबर की तस्दीक के लिए मीडिया ने जब संपर्क साधा तो पता चला केन्द्रीय मंत्री मेनका गॉधी के निर्देश पर दिल्ली से आई टीम ने इन गायों को जब्त किया है। दिल्ली से आये पदाधिकारियों की टीम में एनीमल वेलफेयर बोर्ड मुम्बई के सदस्य राकेश पाण्डेय सहित दिल्ली से पशु क्रूवेल्टी टीम के अधिकारी आर्ची बरनवाल, दीपक, मिनाक्षी, सिम्मी, अनिता मारवा, निधि के साथ-साथ गौशाला के संचालक वेद प्रकाश जाधव द्वारा मिली शिकायत के आधार पर आरक्षी अधिक्षक मोहम्मद अब्दुल्ला से छापेमारी में सहयोग का आग्रह किया गया।

एसपी ने तत्काल नगर थानाध्यक्ष व औद्योगिक थानाध्यक्ष को छापेमारी हेतु निर्देशित किया। टीम ने दलबल के साथ गोलग्बर स्थित फारूख जख्मी के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में मवेशियों के साथ हो रहे क्रुरता को देख तत्काल हाता को सिल कर दिया गया। वहीं नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मवेशियों के मालिकों का पता नहीं चल पाया है। धारा 429 के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम द्वारा बताया गया कि इतनी भारी मात्रा में मवेशियों को रखा गया था। जिसमें काफी अनियमितता पायी गई है। एक गाय मरणासन्न अवस्था में पायी गई। जिसे देख तत्काल जिला पशु चिकित्सक को सूचित किया गया। उनके द्वारा ईटाढ़ी के डा0 टीपी नारायण भेजा गया। डाक्टर ने बताया सेड नहीं होने के कारण हिट स्ट्रोक से मूर्छित हो गई थी। वह सर्रा रोग से ग्रसित है।

बीमार गाय का इलाज करते डाक्टर

डाक्टर के अनुसार समूचित पानी, चारा, सेड, डाक्टर व लेबर की कमी पाई गयी। नियम के अनुसार बीस मवेशी पर एक लेबर, 100 मवेशी पर एक डाक्टर, सभी के लिए सेड का होना अनिवार्य है। वहीं दिल्ली से आई आर्ची बरनवाल ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी गोलम्बर के समीप भारी मात्रा में गायों की तस्करी की जाती है। उन्हें कंटेनर में भरकर पश्चिम बंगाल भेजा जाता है। दुसरी तरफ हाता मालिक फारूख जख्मी के बेटे इबरार खान ने बताया कि हमारे पास पशु मेला लगाने का लाइसेंस है। जिसके तहत पशु मालिक मवेशी खरीद कर लाते हैं। यहां से व्यापार करते हैं। साथ ही इबरार खान द्वारा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए गए।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here