क्या वजह है सोशल मीडिया में हो रही है इनकी चर्चा

0
856

बक्सर खबर। इनको शहर व जिले के बहुत लोग पहचानते हैं। जो नहीं जानते उनको हम बताए देते हैं। आप प्रदीप राय है। बाइपास रोड में स्थित होटल वैष्णवी क्लार्क के चैयरमैन। प्रदीप राय शहर के बड़े भूमि कारोबारी भी हैं। आज इनका जन्मदिन है। इस लिए सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों ने बहुत सारी पोस्ट डाली है।

बक्सर खबर को भी इसकी सूचना उनके एक चाहने वाले ने दी। उन्होंने बताया प्रदीप जी सिर्फ प्रतिष्ठित व्यवसायी ही नहीं है। वे आवश्यकता अनुरुप शहर के सामाजिक लोगों को मदद भी करते हैं। स्वभाविक है ऐसे व्यक्ति को शुभकामना देने वाले भी बहुत हैं। उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देने वालों में अमित मिश्रा और बनारसी ने बताया पूरे दिन शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here