कहां लापता हो गया रिश्तेदारी में गया युवक

0
1469

-एक दिन पहले परिवार वालों ने पुलिस को दी लापता होने की सूचना
बक्सर खबर। बीस वर्षीय युवक हेमनारायण राम लापता है। हालांकि दो दिन पहले वह घर से यह कह कर निकला था। मौसी के यहां जा रहा हूं। परिजन उसको लेकर परेशान हैं। ऐसा डर है, उसके साथ अनहोनी हो गई है। फिलहाल जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार हेमनारायण राम राजपुर थाना के कटरियां गांव निवासी जगदंबा राम का पुत्र है। 6 अगस्त को वह अपनी मौसी के यहां जाने की बात कह निकला था। घर वालों ने धनसोई थाना के दरियापुर गांव संपर्क किया। पता चला वहां कुछ गड़बड़ हुआ है। उसका चाल चलन अच्छा नहीं है।

जब घर वालों को यह पता चला तो बेटे से संपर्क करना चाहा। उसका फोन बंद मिला। घर वाले परेशान हो थाने भागे। सात अगस्त को राजपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। जांच शुरू तो पता चला उसके कपड़े और फोन दरियापुर में ही हैं। आखिर उसका संबंध किसके साथ था। जब इसकी तस्दीक शुरू हुई तो मामला उलझता नजर आया। अब समहुता गांव का नाम जुड़ा। वहां की किसी महिला के साथ उसके संबंध हैं। पुलिस चकरा गई। सबसे अहम सवाल वहीं का वहीं रह गया। युवक है कहां। वह स्वयं कहीं भाग गया है। या उसे कहीं बंद कर रखा गया है। या कुछ और बात है। ऐसे अनेक सवाल अभी भी सबके जेहन में कौंध रहे हैं। मामला नाजायज संबंध का है। इस लिए हत्या की आशंका से भी कोई इनकार नहीं कर रहा। लेकिन, जब तक जांच पूरी नहीं होती। कुछ कहना भी जल्दबाजी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here