कमाने गए थे विदेश, वतन लौटा शव

0
2628

बक्सर खबर : कमाने के लिए विदेश जाने वालों की संख्या जिले में कम नहीं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अक्सर अप्रिय खबरें मिल रही हैं। गुरुवार को ऐसी ही एक और सूचना मिली। नया भोजपुर के निवासी बनारसी सिंह (36) की पिता स्व. कपिल देवी सिंह की कुवैत में मौत हो गई है। यह दुखद घटना 8 अक्टूबर की सुबह हुई। जिस कंपनी में वे काम करते थे। उसने उनका शव गुरुवार को बक्सर भेज दिया। बनारसी पिछले तीन वर्ष से कुवैत में काम कर रहे थे।

इस बीच एक बार परिजनों से मिलने गांव भी आए थे। लेकिन पिछले एक वर्ष से वे कुवैत में ही थे। आठ तारीख की सुबह उनके सीने में दर्द हुआ। अस्पताल ले जाने पर पता चला हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई है। कुवैत में रहने वाले एक अन्य युवक राजू ने बक्सर खबर को बताया कि कंपनी ने उनका शव भारत भेज दिया। लेकिन किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। नया भोजपुर के पुरब टोला स्थित उनके घर पर आस-पडोस के लोग दुख प्रकट करते देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here