‌‌‌हथियार समेत चोरी और शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

0
2285

बक्सर खबर। पुलिस ने चोरी एवं शराब तस्करी के आरोप में पींटू यादव को गिरफ्तार किया है। यह धनसोई थाना के करमा गांव निवासी विजयमल यादव का पुत्र है। पुलिस के अनुसार इसकी तलाश लंबे समय से थी। करमा गांव में ढ़ाई सौ पेटी शराब बरामद हुई थी। जिसमें इसका नाम आया था। इसी बीच करमा गांव में कुछ दिन पहले फौजी के यहां चोरी हुई।

इस मामले में जांच के लिए खोची कुत्ते को बुलाया गया था। पुलिस को सुराग मिला कि इस वारदात में भी पींटू का हाथ है। उसके फिराक में लगी पुलिस ने रविवार की रात उसे दबोच लिया। उसके पासे से एक देसी रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। यह जानकारी पुलिस के हवाले से दी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here