हम बनाएंगे बाबा साहब के सपनों का भारत : युवा राजद

0
67

बक्सर खबर। आज देश में जो संविधान लागु है। वह बाबा साहब की देन है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही स्वच्छ भारत का निर्माण होगा। उन्होंने गरीब, दलित एवं अकलियत के लिए जो कार्य किया है। वैसा किसी नेता नहीं किया। हमें उनके परिनिर्वाण दिवस पर संकल्प लेना चाहिए। हम सभी मिलकर उनके सपनों के भारत का निर्माण करें।

यह बातें आज युवा राजद के अध्यक्ष बबलू यादव व राकेश मंडल ने कहीं। नगर के मठिया मुहल्ला में आज गुरुवार को बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अजीत राम, सुधीर गुप्ता, हरीशचन्द्र राम, बांगा याद, अरविंद आजाद, सुमित राम, सोनू यादव, विवेक, ओमप्रकाश माली, अशोक शर्मा, सत्येन्द्र पाल, रौशन श्रीवास्तव आदि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here