हम हैं चौकीदार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली शपथ

0
191

बक्सर खबर। मैं भी चौकीदार का कारवां बढ़ता जा रहा है। आज रविवार को शहर के सिविल लाइन स्थित मठिया रोड में भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पूर्व से कार्यकर्ताओं के लिए बैठने और प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुनने की व्यवस्था थी। निवर्तमान सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे भी मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि देश के जनता प्रधानमंत्री जी के साथ है। सबका सम्मान, सबका साथ, सबका विकास ही एनडीए का उद्देश्य है। चौबे ने कहा हमें देश को समृद्ध श्रेष्ठ बनाना है। इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए। इस लिए मैं भी चौकीदार हूं।

वहीं दूसरी तरफ तय समय पर प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण शुरू हुआ। संबोधन समाप्त होने के उपरांत अश्विनी चौबे ने सभी को मैं भी चौकीदार की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश को मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चाहिए। पीएम नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में ही इस देश को मजबूत सरकार मिल सकती है। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी ब्रजराज श्रीवास्तव पूर्व प्रत्याशी बक्सर विधान सभा प्रदीप दुबे जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, बैकुंण्ड शर्मा, प्रियव्रत सिंह, शिव बिहारी पांडेय, निर्भय राय, इंदु देवी, पुनीत सिंह आदित्य चौधरी, मदन दुबे, बसंत चौबे, लक्ष्मण शर्मा, सुनील सिंह, जय प्रकाश चौबे, चंदन राम, निक्कू तिवारी, आशानंद सिंह, रितेश रंजन, सच्चिदानंद भगत, नितिन मुकेश सहित बड़ी संख्या में बीजेपी एनडीए के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here