‌‌‌चेतावनी सीमा के पास पहुंचा गंगा का जलस्तर, अधिकारियों ने लिया जायजा

0
1506

बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी सूचना हमने आप पाठकों को रविवार को दी थी। आज सोमवार की रात आठ बजे पानी का लेबल 58॰98 मीटर तक पहुंच गया है। इसके बढ़ने की रफ्तार 5 सेमी प्रति घंटा है। अर्थात मंगलवार को जलस्तर चेतावनी सीमा 59॰32 तक पहुंच जाएगा। अगर बढ़ने की गति यही रही। तो उसे पार कर खतरे के निशान की तरफ बढ़ जाएगा। इस बीच सोमवार को सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने बक्सर-कोइलवर तटबंध का निरीक्षण किया। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार इलाहाबाद और वाराणसी में पानी का बढ़ना जारी है।

ऐसी स्थिति में यह तय है कि अगले दो दिनों तक अपने यहां पानी बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्व के आंकड़े बताते हैं। जब इलाहाबाद में पानी का बढ़ना थम जाता है। उसके चौबीस घंटे बाद अपने यहां भी जलस्तर का बढ़ना थमने लगता है। फिलहाल इसके आसार नहीं है। वैसे जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने एहतियातन सभी पदाधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा है। रविवार को ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया था। कोई जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। हालाकि अभी खतरे का निशान लगभग डेढ़ मीटर दूर है। इस लिए घबराने की जरूरत नहीं। पर सचेत रहना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here