देखे वीडियो : किसने मारी फल व्यवसायी को गोली, कहीं इससे तो नहीं जुड़े तार

0
1252

बक्सर खबर । नया बाजार मठिया मोड़ के समीप पीपल के पेड के नीचे एक नहीं तीन फल के ठेले लगते थे। शायद इन फल वालों को किसी की नजर लग गई है। पहले वहां लगा वर्षो पुराना पीपल का पेड़ सुख चला। फिर 25 को कन्हैया चौधरी (40) को किसी ने गोली मार घायल कर दिया। घटना के पीछे क्या कारण रहा होगा। यह स्वयं घायल भी नहीं बता रहा और पुलिस भी। नगर कोतवाल के अनुसार अज्ञात के खिलाफ चौधरी के बयान पर प्राथमिकी हुई है। लेकिन अगर हम शहर के अपराध रिकार्ड पर नजर डाले तो एक तथ्य सामने आता है।

2 दिसम्बर 017 की बात है। एक युवक शराब के नशे में मठिया मोड़ पहुंचता है। वह फल बेचने वाले दुकानदारों से उलझ जाता है। उनको गालियां बकता है और दुकान के फलों को उठा कर फेंकता है। दुकानदार अपना नुकसान होते देख रोकते तो जरुर हैं। लेकिन, उसे माकूल जवाब नहीं देते। शायद वे उस युवक से भय खाते हैं। वह नजारा आप भी देख सकते हैं। जो इस वीडियो में है। रहीं बात उस युवक जी जो ऐसा कर रहा है। उसका नाम अमरजीत यादव है। जो नया बाजार का ही रहने वाला है। आपराधिक चरित्र का यह युवक पहले भी जेल जा चुका है। आस-पास के लोग उससे भय खाते हैं। कोई खुलकर उसके बारे में बोलने की हिम्मत नहीं करता। अब यहां सवाल उठता है, क्या 2 दिसम्बर और 25 अप्रैल की घटना के बीच कोई कनेक्शन है। यह या तो पुलिस बताएगी अथवा घायल फल व्यवसायी का परिवार।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here