दुर्घटना में घायल वार्ड सदस्य की मौत

1
1051

बक्सर खबर। दुर्घटना में घायल वार्ड सदस्य की मौत हो गई है। सूचना के अनुसार चक्की प्रखंड के भरियार ओपी थाना क्षेत्र के भोला डेरा गांव निवासी वार्ड सदस्य जयराम यादव दो दिन पहले घायल हो गए थे। घटना 23 सितंबर को नैनीजोर गंगौली तटबंध के मुख्य मार्ग पर हुई थी। बाइक सवार होकर जयराम यादव (50) गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक से भैंस आ टकराई। वे बुरी तरह जख्मी हो गए। आस-पास मवेशी चरा रहे लोगों ने उसकी सूचना गांव और परिवार के लोगों को दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चक्की ले जाया गया।

जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु बक्सर सदर भेज दिया। उनकी हालत में सुधार होता नहीं देख वराणसी रेफर कर दिया गया। जहां निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को उनका शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो गई। वहां रोते बिलखते परिजनों को देख ब्रह्नपुर विधायक शंभूनाथ सिंह ने ढ़ाढस दिया और कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता। मैं हर समय आपके साथ हूं।

1 COMMENT

  1. लेकिन सवाल है भैंस रोड पर कर क्या रही थी चलान काटनेवाले और चलान 2019 को जारी करनेवाले जबाब दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here