‌‌‌बुरे फंसे सिकठी मुखिया को घेरने वाले वार्ड सदस्य , प्राथमिकी

0
995

बक्सर खबर। सिकठी पंचायत मुखिया गुडिया देवी और उकने पति निशांत सिंह उर्फ पुना सिंह को मुकदमें में फंसाने वाले वार्ड सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। उनके खिलाफ महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगा है। 24 जुलाई को जिस बैठक का जिक्र उन्होंने अपनी प्राथमिकी में किया है। उसी बैठक का आयोजन करने वाली टीम के महिला सदस्यों ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी है। जिविका दीदी सोनू कुमारी के साथ उनके द्वारा छेड़खानी का आरोप लगा है।

जिसकी गवाह टीम लिडर सूमन कुमारी और वीआरपी प्रतिभा देवी ने की है। आवेदन में कहा गया है। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में पंचायत के निरीक्षण के उपरांत 24 को ग्राम सभा सह जन सुनवाई, आम सभा का आयोजन हुआ था। मुखिया गुड़िया देवी वहां उपस्थित नहीं थी। वार्ड सदस्य सुनील कुमार सिंह ही गलत व्यवहार करने लगे। जब उनको रोका गया तो फोटो खिंचने लगे। जिसका विरोध हुआ तो मारपीट पर उतारू हो गए। यह आवेदन थनधोई पुलिस को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here