दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत

0
770

बक्सर खबर। दीवार गिरने से धनसोई थाना के कैथहरकला गांव में दो महिलाओं की मौत हो गई। यह हादसा आज शुक्रवार को दोपहर के वक्त हुआ। गांव की श्यामप्यारी देवी (52) पत्नी रामुन राम एवं गुलजारो कुंवर (55) पत्नी स्व. शिवमुनी राम दोपहर में बैठक आपस में बात कर रहीं थी। तभी इन्द्रदेव राम के घर की दीवार अचानक गिर पड़ी। दोनों अधेड़ महिलाएं उसकी जद में आ गई। तत्काल मिट्टी हटाई गयी।

महिलाएं बेहोश थी। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोग इस हादसे में बालबाल बच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर प्रखंड व अंचल कार्यलय को दी। सूचना मिलते ही धनसोई थाने की पुलिस भी वहां पहुंची। पीडि़त परिवार को प्रशासन ने आश्वासन दिया। जो उचित मुआवजा होगा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here