‌‌‌दीवार गिरने से मां घायल बेटी की मौत, तीन घायल

0
613

बक्सर खबर। अपने मायके गई सबिता कुमारी शनिवार की सुबह दीवार गिरने से घायल हो गई। उसके साथ सो रही डेढ़ वर्ष बेटी दीवार गिरने से लगी चोट के कारण जान गवां बैठी। उसकी ससुराल पांडेयपट्टी है। सूचना के अनुसार यह हादसा आज तड़के औद्योगिक थाना के अहिरौली गांव में हुआ।

सबिता कुमारी गर्भवती होने के कारण अपने मायके आई हुई थी। रात में सभी लोग सो रहे थे। सुबह तीन बजे के लगभग अचानक मिट्टी और ईट से बनी पांच इंच की दीवार गिर पड़ी। उसकी जद में आने से सबिता, उसके पिता दिनेश भर(40) और उनका पुत्र सोनू भर (9) घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here