वॉलीबाल की टीम प्रशिक्षण के लिए पटना रवाना

0
133

बक्सर खबर। अपने जिले के होनहार खिलाड़ी हर विधा में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। आज रविवार को यहां से अंडर 17 के लिए वॉलीबाल की टीम पटना रवाना हुई। शारीरिक शिक्षा के अध्यापक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में 09 से 13 दिसम्बर तक जम्मु में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होने वाली है। उसकी तैयारी के लिए पटना में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है।

उसके चयनित खिलाड़ियों की टीम आज पटना रवाना हुई। 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में यह खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ी:- हिमांशु कुमार, विशाल कुमार, राहुल कुमा, गुलशन कुमार, राजीव रंजन सिंह एवं आदित्य कुमार पांडेय। इस उपलब्धि के लिए एकलव्य केंद्र के प्रशिक्षक रोहित कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश की भूमिका भी अहम रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here