विशेश्वर ओझा के भतिजे को बक्सर में मारी गोली

0
6108

बक्सर खबर। अपराधी तो अपराधी शहर के शोहदों में भी प्रशासन का भय नहीं रहा। शनिवार को पुराना अस्पताल के पास भी दिन में जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन युवकों ने सिविल लाइन निवासी दिनेशर ओझा के पन्द्रह वर्षीय पुत्र ऋषिकेश ओझा को खुलेआम सड़क पर बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उनके द्वारा चलाई गई गोली से किशोर बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो उसे विश्वामित्र नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया। पूरे दिन किशोर बेहोशी की हालत में रहा।

चिकित्सकों ने जांच में बताया कमर के पास उसे गोली लगी है। हालाकि जख्म गहरा नहीं था। पूरी रात उसे नर्सिंग होम में ही रखा गया। शनिवार को ही घटना की भनक मीडिया को लगी थी। लेकिन पूछने पर नगर थाने की पुलिस ने कहा हमें इसकी सूचना नहीं है। इस बीच रविवार की सुबह परिवार वालों से मीडिया का संपर्क हुआ। उन्होंने बताया ऋषिकेश की हालत में सुधार है। आज हम उसे सदर अस्पताल में दाखिल करेंगे। गोली किसने मारी इसका जवाब वे नहीं दे सके। क्योंकि घायल ने अभी परिवार वालों को कुछ नहीं बताया है। पुलिस के आने पर ही उसका बयान सामने आएगा। लेकिन, यह सवाल उठ रहा है शहर में खुलेआम ऐसा हो रहा है। पुलिस चुप्पी साधे हुए है। क्योंकि घटना स्थल के महज कुछ दूरी पर पुराना थाना स्थित है। जहां दलित थाना और महिला थाना का संचालन हो रहा है।

विशेश्वर ओझा का भतिजा है ऋषिकेश
बक्सर : घायल किशोर ऋषिकेश, ओझवलिया निवासी दिनेशर ओझा का पुत्र है। जो भाजपा नेता स्व. विशेश्वर ओझा का भतिजा है। भोजपुर जिले के शाहरपुर थाना अंतर्गत इनका गांव आता है। दिनेशर ओझा किसी भी तरह के विवादों से दूर रहने के लिए यहां बक्सर में रहते हैं। लेकिन संयोग से ऐसी घटना हुई की एक बार फिर उनका परिवार चर्चा में आ गया है। परिजनों ने बक्सर खबर को बताया सुबह किशोर ने स्वयं नाश्ता किया है। उसकी हालत में सुधार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here