‌‌‌विनोद की हत्या में थानेदार सहित छह के खिलाफ शिकायत दर्ज

0
1689

बक्सर खबर : विनोद कुशवाहा की हत्या मामले में छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। मृतक के भाई प्रमोद के बयान पर कनपुरा गांव निवासी पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दर्ज बयान में पुलिस ने थानाध्यक्ष को सिर्फ घटना स्थल पर जाने और शव को वहां से अस्पताल लाने का जिक्र किया गया है। जिन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। उनमें ललन सिंह पिता स्व शिवप्रसन्न सिंह, रंजय सिंह पिता ललन सिंह, राजेन्द्र सिंह पिता शिवप्रसन्न सिंह, रीतेश कुमार पिता राजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह पिता राशबिहारी सिंह का नाम है। इसके अलावा थानाध्यक्ष शमीम अहमद का नाम शामिल हैं।

रात दो बजे समाप्त हुआ धरना
बक्सर : विनोद के शव के साथ ज्योति चौक पर हो रहा प्रदर्शन रात दो बजे के लगभग समाप्त हुआ। रात बारह बजे के बाद मौके पर कुछ पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने बयान को कलमबंद किया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। बयान में कहा गया है। घटना शनिवार को अपराहृन सवा चार बजे कोच-बकसडा मोड के पास हुई। घटना से कुछ देर पहले ललन सिंह ग्राम कनपुरा साइकिल से इटाढी आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने गांव की तरफ लौट रहे विनोद को जाते देखा। उन्होंने ने ही अपने लोगों को सूचना दी। जिसके बाद हथियार से लैस लोगों ने उसे कोच मोड के पास गोली मार दी।
कनपुरा में ही हुआ अंतिम संस्कार
बक्सर: विनोद का शव बक्सर से कनपुरा ले जाया गया। जिस विवादित भूमि के लिए उसकी हत्या हुई। वहीं ले जाकर उसका अंतिम संस्कार हुआ। सूचना के अनुसार परिजनों की यह योजना है। जिस जमीन को कुछ वर्ष पहले विनोद ने अपनी पत्नी के नाम खरीदा था। वहीं उसका स्मारक भी बनेगा। उसका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here