विन्ध्याचल कुशवाहा बने जदयू के जिलाध्यक्ष

0
692

बक्सर खबर। जदयू के नए जिलाध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा बनाए गए हैं। इटाढ़ी प्रखंड हरपुर गांव के रहने वाले कुशवाहा लंबे समय से पार्टी की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्हें जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह की जगह दी गई है। सोमवार को इनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया। इससे पहले विन्ध्याचल जिला उपाध्यक्ष थे। अब उन्हें नई जिम्मेवारी मिली है। मंगलवार को जब वे जिला मुख्यालय पहुंचे तो यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष राणाप्रताप से भी मुलाकात हुई। दोनों ने एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर वीर राय, रामाशंकर यादव, दिनेश सिंह, राजू यादव, विमलेन्द्र बबलू, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने उन्हें फोन पर बधाई दी। सभी नेता एक साथ पैदल अंबेडकर चौक, ज्योति चौक और वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे। यहां लगी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अपने कार्यालय पहुंचे। वहां जिले के कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक बैठक हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here