ग्रामीणों ने खदेड़ा, लूट का प्रयास विफल

0
550

बक्सर खबर। हथियार के बल पर बाइक लूट का प्रयास ग्रामीणों ने विफल कर दिया। घटना गुरुवार शाम आठ बजे मुफस्सिल थाना के मिश्रवलिया घाट के पास हुई। दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधियों ने बक्सर से लौट रहे युवक से बाइक छीनने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीणों की सजगता के चलते लूटने का प्रयास विफल हो गया। अपराधी फायरिंग कर भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि चौसा निवासी उमेश सिंह का पुत्र कवि कुमार बक्सर से घर लौट रहा था।

मिश्रवलिया घाट के समीप पहुंचा ही था। दो बाइक पर सवार अपराधियो ने हथियार के बल मोबाईल व कुछ रूपये छिन लिए। बाइक भी छीनने का प्रयास किया। तब तक पास में खड़े ग्रामीण शोर मचाते पहुंचे। ग्रामीणों को आते देख अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। लोग ठिठक गए। मौका मिलते ही अपराधी भाग निकले। पूछने पर पुलिस ने कहा कि इस घटना की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here