‌‌‌परदेश से लौटा था गांव, किसने कर दी हत्या

0
3252

बक्सर खबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर छोटका ढ़काइच गांव के समीप गुरुवार को व्यक्ति का शव मिला। निर्माणाधीन पुल के नीचे उनका शव पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना कृष्णाब्रह्म थाने को दी। पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त का प्रयास होने लगा। पर्स से आधार कार्ड और एक फोन नंबर मिला। जिससे उनकी पहचान हुई। सुभाष राय पुत्र स्व राम वकिल राय, ग्राम मानिकपुर, सिमरी। परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। इस क्रम में यह पता चला कि वह बुधवार को ही गुजरात से बक्सर आए थे। वे मूल रुप से सिमरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के निवासी थे। उनके चचेरे भाई सर्वदेव राय के घर शादी है। इस लिए वहां से चले थे।

इस बीच परिवार के लोगों को यह बताया था कि मैं आज की रात ससुराल चला जाउंगा। उनका विवाह दुरासन गांव में हुआ था। लेकिन, वे रास्ते से ही लापता हो गए। सुसराल भी नहीं पहुंचे। इस बीच परिवार वाले भी परेशान थे। वह कहां चले गए। ससुराल पहुंचे न गांव। पूछने पर पुलिस ने कहा। ऐसा हो सकता है। वे दुर्घटना के शिकार हो गए हो। लेकिन, उनके पास न कोई सामान मिला है न रुपये। उनके मोबाइक का भी कहीं पता नहीं है। ऐसे में शक होना स्वाभाविक है। उनकी मौत कहीं हत्या तो नहीं। उनके बारे में विशेष पूछताछ करने पर पता चला कि उनका पूरा परिवार गुजारात में है। वे स्वयं अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इस घटना के पिछे किसी का सड़यंत्र हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here