गांव के युवाओं को हुनरमंद बनाने की पहल

0
158

बक्सर खबर। दीवान सिंह स्मृति विकास संस्थान कुरुथिया दवरा गांव के युवाओं को कम्प्यूटर के ज्ञान से दक्ष किया जाएगा। इसके लिए जिले के सुदूर कुरूथियां गांव में कम्प्यूटर सेंटर का शुभारंभ किया गया है। मंगलवार को समारोह आयोजित कर इसका श्रीगणेश किया गया। उद्घाटन पूज्य संत राजाराम बाबा ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर किया। महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी देवी भी इस मौके पर मौजूद थी।

बाबा ने अपने सम्बोधन में कहा आज कम्प्यूटर की शिक्षा बहुत जरुरी है। इसके बिना देश की तरक्की नहीं हो पाएगी। बाबा ने कहा कि बक्सर को जो जगह मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पाई है। यहां का इतिहास बहुत वैदिक एवं गौरव प्रदान करने वाला है। मुख्य अतिथि दिलमणि देवी ने कहा की कम्प्यूटर सेंटर खुलने से इस क्षेत्र के बच्चो का भविष्य उज्जवल होगा। समरोह का संचलान विजय बहादुर सिंह ने किया।

-संस्थान की जानकारी देते उदय उज्जैन

मुख्य वक्ता के रूप में अमरेंदर राजेश, नीरज श्रीवास्तव, मुक्ति सिंह जी पूर्व मुखिया, संतोष मिश्रा, बरमेश्वर राय पैक्स अध्यक्ष भदवर, पप्पू सिंह मुखिया भदवर, बिनोद राय, पिंटू सिंह उज्जैन, संजय राय वार्ड सदस्य, सुमित कुमार, डॉ लाली, अलोक कुमार, मंजी पासवान, सिपाही राम, रमेश राम, हदीश मिया, हिदायत रसूल, मनोज राय, पिंकी मिश्रा, निकी मिश्रा सहित संस्थान के संरक्षक संजय कुमार सिंह सहित सभी अतिथियों का स्वागत फूल माल से किया गया। संस्थान की तरफ से महाराज जी का स्वागत अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया। समस्त कार्यक्रम वीर लालमुनी भवन कुरूथियां में हुआ। धन्यवाद उदय कुमार उज्जैन ने किया।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here