गांव के युवक ने काटा रिक्शा चालक का गला

0
809

बक्सर खबर। ई रिक्शा चलाने वाले युवक शहबाज अंसारी का गला उसके ही गांव के युवक ने काटने का प्रयास किया। किसी तरह उसकी जान बची। घायल शहबाज को गांव के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसने अस्पताल में बताया कि में शमा के वक्त अपने गांव जासो जा रहा था। रास्ते में एक युवक चंदन तातो मिल गया। उसने कहा जरा आगे छोड़ देना। वह भी पहले रिक्शा चलाता था। मैं उसे छोडऩे गया तो एक जगह शौच के लिए गाड़ी खड़ी कराया।

फिर गमछे से मुंह ढक कर हसुआ से गला रेतने लगा। शहबाज ने जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो वह भाग खड़ा हुआ। अपना हसुआ भी वहीं छोड़ भागा। जिसे गांव के लोग अस्पताल लेते आए थे। पूछने पर उसने बताया मेरे पिता का नाम दिलमोहम्मद है। मेरे उससे कोई अदावत नहीं है। ऐसा क्यूं किया समझ में नहीं आ रहा। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। फिलहाल शहबाज का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here