‌‌ईलाके के शातिर ने पुलिस वाले को दी धमकी

0
2008

बक्सर खबर। कानून के रखवालों को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसा कोई मनबढ़ ही कर सकता है। इस तरह का मामला आज बुधवार को मुरार थाने में दर्ज किया गया। वहां तैनात सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार ने विनोद कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूछने पर मुरार के थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा राजीव कुमार के बयान पर कोन्ही गांव के विनोद कुमार यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शिकायत दर्ज कराने वाले दरोगा ने यह आरोप लगाया है कि युवक अपराधियों को संरक्षण देता है। उसने मुझे मारने की धमकी दी है।

वहीं सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले एक युवक गिरफ्तार हुआ था। जिसका नाम चोरी की बाइक रखने से जुड़ा था। वह विनोद का दोस्त था। उसको लेकर मुरार पुलिस ने विनोद की पैरवी नहीं सुनी। इसी बीच बाइक जांच के दौरान उसकी मुलाकात राजीव कुमार हुई। पहले से खफा विनोद और पुलिस वाले के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस पदाधिकारी ने उसे फटकार लगाई। इसके बाद विनोद ने पुलिस पदाधिकारी को धमकी दी थी। अब पुलिस ने उसे ही आरोपी बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here