‌‌‌23 और 24 को होगी वाहनों की नीलामी

0
8753

-20 तक जमा कर सकते हैं शुल्क, 61 वाहन होंगे नीलाम
बक्सर खबर। उत्पाद विभाग शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए वाहनों को नीलाम कर रहा है। जाता जानकारी के अनुसार इस माह की 23 एवं 24 तारीख को समाहरणालय में नीलामी होनी है। पहले दिन 30 और दूसरे दिन 31 की बोली लगेगी। इसके लिए 20 जनवरी तक उत्पाद विभाग बक्सर के कार्यालय में सुरक्षित जमा राशि जमा की जा सकती है। वह नकद अथवा बैंक ड्राफ के द्वारा जाम होगी। इसका विज्ञापन भी उत्पाद विभाग ने पूर्व में प्रकाशित किया होगा।

क्योंकि ऐसा प्रावधान है। नियम के अनुसार इसकी सूचना विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगी होती है। वहां से भी विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। विभाग के अनुसार जो राशि अग्रधन के रुप में जमा होती है। वह नीलामी की राशि में समायोजित कर दी जाती है। अथवा जो लोग नीलामी में भाग नहीं ले पाते या कम बोली के कारण पीछे रह जाते हैं। उनकी राशि वापस लौटा दी जाती है। जिन वाहनों को नीलाम किया जा रहा है। उसकी सूची आप यहां नीचे लिखी सूची को क्लीक कर देख सकते हैं।
सूची पहला भाग
सूची दूसरा भाग
सूची का तीसरा भाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here