‌‌‌अतिक्रमण के साथ सब्जी मंडी हटाने पर विचार

0
433

बक्सर खबर : शहर में अतिक्रमण की समस्या  विकराल होती जा रही है। इससे निजात पाने के लिए गुरुवार को एसडीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। विमर्श के बाद यह तय हुआ। पार्किंग का इंतजाम हो। साथ ही सब्जी मंड़ी मेन रोड से हटाने के लिए नगर परिषद से विशेष आग्रह किया गया। मुख्य पार्षद भी वहां मौजूद थी। जिसमें यह तय हुआ अगली बैठक नगर परिषद कार्यालय में ही होगी। आवागमन को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया गया। यह तय हुआ कवलदह पोखर के पास तालाब में पार्किंग बने।

बड़े और चार पहिया वाहन वहीं लगें। शहर में कहीं भी चार पहिया वाहन रोकने की अनुमति नहीं हों। मेन रोड पर जो सब्जी बाजार लग रहा है। नगर परिषद इसका इंतजाम करे। उसे किसी सुरक्षित जगह पर ले जाया जाए। इन प्रस्तावों पर विमर्श के साथ ही नगर को ओडीएफ मुक्त करने पर विमर्श हुआ। यह जानकारी भी मिली। शांति समिति की पिछली बैठक में ई रिक्शा के चलन पर अंकुश लगाने की बात कही गई थी। जो वाहन चला रहे हैं, निबंधन जरुर करा लें। बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के कोई रिक्शा नहीं चलाएगा। आदेश के अनुपाल पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गुरुवार को नगर थाना और औद्योगिक थाना में कई रिक्शा पकड़े हुए नजर आए।

 

add

नगर थाना में जब्त रिक्शा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here