‌‌‌जिले के 29 विद्यालयों में होगी सब्जी की खेती

0
1096

बक्सर खबर। जिले के 29 विद्यालयों में बच्चों के लिए सब्जी की खेती होगी। सरकार द्वारा छात्रों को पौष्टिक पोषाहार देने की योजना के तहत ऐसा किया जाना है। जिसे अंकुरण योजना का नाम दिया गया है। वैसे विद्यालय जहां भूमि उपलब्ध हो, चारदिवारी और पानी की समुचित व्यवस्था हो। वहां माडल पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। सब्जी के साथ फल के पौधे भी लगाए जा सकते हैं। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने आज सोमवार को इसकी बैठक की। जिसमें अविनाश कुमार सिंह कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन उपस्थित रहे।

उनसे जाना गया। सरकार की इस योजना के तहत जिले की क्या प्रगति है। उन्होंने बताया जिले में कुल 29 विद्यालयों का चयन इस योजना के लिए किया गया है। जहां समुचित संसाधन उपलब्ध हैं। उनकी सूची के अनुसार नवानगर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामनगर, सलसला, बिसवां, परमानपुर, कड़सर, गगौरा। ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेन, महादेव टोला, पोखरहां, निमेज एवं राजपुर प्रखंड के धनसोई, तियरा, बारुपुर, बिरना, रामपुर, कनौली, रसेन, पिपराढ़, हेठुआ, मंगरांव, पतेज आदि मध्य विद्यालयों में योजना शुरू हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा मौसम के लिहाज से यहां सब्जी उगाई जाए। इसके लिए कृषि विभाग का भी सहयोग लिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here