वैदिक विधान से मनाया गया तुलसी दिवस

0
76

बक्सर खबर: भारत माता पूजा समिति व नवयुवक दल पूजा समिति के द्वारा तुलसी जयंती मनाया गया। कार्यक्रम नया थाना के सामने स्थित भारत माता चबुतरा पर सोमवार की देर शाम तुलसी जयंती मनाया गया। इस मौके पर दोनों पूजा समिति के सदस्यों द्वारा तुलसी वृक्ष की वैदिक विधान से पूजा अर्चना किया गया तथा आरती का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के अश्विनी कुमार भगत ने बताया कि तुलसी का पौधा हमारी संस्कृति का प्रतीक है।

यह एक ऐसा पौधा है जिसमें औषधीय गुण के साथ साथ पर्यावरण को संतुलित करता है। यह पौधा पीपल के समान ही रात में भी आक्सीजन छोड़ता है। यही कारण है कि तुलसी वृक्ष को घर के आंगन में लगाया जाता है तथा इस वृक्ष की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के रूप में मनाया जाता है। नगर के युवाओं को अपनी संस्कृति को बतलाने तथा तुलसी पौधा के धार्मिक महत्व के साथ ही वैज्ञानिक महत्व को बताने के लिए ही इस पूजा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 25 दिसंबर को तुलसी पूजा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर पिंटू कुमार, प्रभुनाथ यादव, अमित कुमार, जंगबहादूर, आशिष समेत कई अन्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here