मंत्री का निधन, अंतिम यात्रा में शामिल होंगे मंत्री राजनाथ सिंह व अश्विनी चौबे

0
1629

बक्सर खबर। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया है। उनका शव शनिवार को देहरादून पहुंचेगा। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व परिवार कल्याण व स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे वहां जाएंगे। मंत्री के कार्यालय से आज शुक्रवार की शाम इस आशय की जानकारी दी गई। कैंसर की वजह से प्रकाश पंत का निधन अमेरिका में हो गया था। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक राज्य उत्तराखंड पहुंचेगा। विशेष विमान से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे देहरादून पहुंचेंगे। पंत के निधन से बीजेपी में शोक की लहर है।

प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ के मुख्यालय में होगा। एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह करीब सात बजे परिजन पंत का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचेंगे। अमेरिका के अस्पताल में बुधवार को वित्त मंत्री पंत ने अंतिम सांस ली। केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय पंत मृदुभाषी लोकप्रिय जन नेता थे। उनकी सादगी सरलता सहजता के सभी कायल थे। उनके निधन की खबर से मैं निशब्द और स्तब्ध था। उनकी कमी हमेशा खलेगी पूरे भारतवर्ष में लोकप्रिय थे। दुख की घड़ी में परिवार सहित उत्तराखंड वासियों को परमपिता परमेश्वर पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। शनिवर को ही कुछ समय के लिए पंत का पार्थिव शरीर देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में रखा जाएगा।और उसके बाद पैतृक घर से रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here